कोटा मे 5.95 लाख वोटर 365 उम्मीदवारों में से जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे। पंचायती राज चुनाव में आज पहले चरण के चुनाव में कोटा जिले में 25 में से 19 वार्डों में जिला परिषद सदस्य व 4 पंचायत समितियों मे पंचायत समिति मेंबर चुने जाएंगे। एक वोटर दो पदों के लिए वोट डालेगा। इसके लिए मतदान केंद्र पर दो ईवीएम मशीन होगी। एक ईवीएम से वोट डालने के बाद मतदाता दूसरी ईवीएम से वोट डालेगा। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। पहले चरण में सांगोद, सुल्तानपुर इटावा व लाडपुरा पंचायत समितियों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 270 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 19 वार्डो में 51 प्रत्याशी जबकि 4 पंचायत समितियां के 84 वार्डो में 219 उम्मीदवार हैं। 4 लाख से ज्यादा वोटर्स चुनेंगे गांव की सरकार पहले चरण में 4 पंचायत समितियों के 4 लाख 47 हजार से ज्यादा वोटर्स गांव की सरकार चुनेंगे। इनमें 2 लाख 31 हजार 445 पुरुष व 2 लाख 16 हजार 396 महिला वोटर शामिल हैं। चारों पंचायत समितियों मे 538 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सरपंच व पंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि मतदान के लिए 4 एडिशनल, 35 डीएसपी व सीआई सहित 2500 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इनमें आरएसी का जाता भी शामिल है। 40 संवेदनशील पंचायत पर चार-चार पुलिसकर्मी रिजर्व रखे हैं। 54 मोबाइल पार्टी भी लगाई गईं हैं। पहले चरण में जिला परिषद के 25 में से इन 19 वार्डों में वोटिंग वार्ड 1 से 4 लाडपुरा पंचायत समिति वार्ड 11 से 15 सांगोद पंचायत समिति वार्ड 16,17,23 व 25 सुल्तानपुर पंचायत समिति वार्ड 18 से 22 इटावा पंचायत समिति

