राजस्थान में ओले गिरे, यूपी में तापमान 2 डिग्री घटा:तमिलनाडु-केरलम में आंधी, MP के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में ओले गिरे, यूपी में तापमान 2 डिग्री घटा:तमिलनाडु-केरलम में आंधी, MP के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के दक्षिणी जिलों में बुधवार को आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। अगले तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, UP के कई शहरों में तापमान 2-3 डिग्री तक गिर गया है। अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस वजह से तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर और रतलाम समेत MP के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 km/h की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *