आलीराजपुर के बोरखड़ में मिला 15 फीट लंबा अजगर:50KG वजनी अजगर को स्थानीय लोगों ने पकड़ा; वन विभाग पर देरी का आरोप

आलीराजपुर के बोरखड़ में मिला 15 फीट लंबा अजगर:50KG वजनी अजगर को स्थानीय लोगों ने पकड़ा; वन विभाग पर देरी का आरोप

आलीराजपुर में छोटा उदयपुर रोड स्थित बोरखड़ पटेल पब्लिक स्कूल के पास बुधवार रात करीब 10 बजे 15 फीट लंबा और 50 किलो वजनी अजगर मिला। स्थानीय निवासी जितेंद्र और सतीश ने करीब एक घंटे की कोशिश के बाद उसे पकड़ा और सुरक्षित जगह छोड़ दिया। वन विभाग पर देर से पहुंचने का आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन वनरक्षक समय पर नहीं पहुंचे। इसके बाद जितेंद्र (35) और सतीश (40) ने खुद ही उसे पकड़ने की जिम्मेदारी ली। पकड़ने के दौरान घायल हुआ अजगर स्थानीय लोगों के मुताबिक, अजगर पकड़ने के दौरान घायल हो गया था। उन्होंने उसके घाव पर हल्दी लगाई। उसे पशु चिकित्सक की मदद मिली या नहीं, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *