जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के नीमा गांव में मंगलवार शाम घर में बोरिंग कराने को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि तीन छोटे भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई मुकेश मालाकार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान पिता को बचाने पहुंचे उनके बड़े बेटे को भी आरोपितों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की घटना में घायल मुकेश मालाकार और उनके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का उपचार डॉ. समीर राज की देखरेख में किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के संबंध में घायल मुकेश मालाकार की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि घर में बोरिंग कराने को लेकर उनके पति और देवरों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान उनके तीन देवरों विकास मालाकार, बिट्टू कुमार और छोटू कुमार ने कथित तौर पर मिलकर उनके पति को बांध दिया और लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। जब उनका बड़ा बेटा अपने पिता को बचाने के लिए पहुंचा तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। संगीता देवी के अनुसार, अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग घबरा गए। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल है। इधर, संगीता देवी ने बताया कि मामले को लेकर वह टाउन थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी। इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस को आवेदन मिलने और मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के नीमा गांव में मंगलवार शाम घर में बोरिंग कराने को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि तीन छोटे भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई मुकेश मालाकार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान पिता को बचाने पहुंचे उनके बड़े बेटे को भी आरोपितों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की घटना में घायल मुकेश मालाकार और उनके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का उपचार डॉ. समीर राज की देखरेख में किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के संबंध में घायल मुकेश मालाकार की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि घर में बोरिंग कराने को लेकर उनके पति और देवरों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान उनके तीन देवरों विकास मालाकार, बिट्टू कुमार और छोटू कुमार ने कथित तौर पर मिलकर उनके पति को बांध दिया और लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। जब उनका बड़ा बेटा अपने पिता को बचाने के लिए पहुंचा तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। संगीता देवी के अनुसार, अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग घबरा गए। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल है। इधर, संगीता देवी ने बताया कि मामले को लेकर वह टाउन थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी। इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस को आवेदन मिलने और मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

