पुरानी रंजिश पर 2 पक्षों में फायरिंग, एक गिरफ्तार:मुंगेर में घायल पुलिस मॉनिटरिंग में, घटना का वीडियो वायरल

पुरानी रंजिश पर 2 पक्षों में फायरिंग, एक गिरफ्तार:मुंगेर में घायल पुलिस मॉनिटरिंग में, घटना का वीडियो वायरल

मुंगेर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर गांव में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मारपीट और पथराव के बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। दिनदहाड़े गोलियों की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद से गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। मामले में पुलिस ने देवराज कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि घायल राम सिंह का पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव के देवराज कुमार और मिथुन कुमार के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। विडियो सोशल मीडिया पर वायरल इसी विवाद को लेकर सोमवार की रात भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई थी। रात की घटना के बाद मामला शांत होने के बजाय मंगलवार की सुबह एक बार फिर विवाद भड़क उठा। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट, पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। स्थानीय स्तर पर करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मारपीट में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। वहीं इस गोलीबारी की घटना का विडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस को देखते ही मौके से फरार हुए दोनों पक्ष घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस को पहुंचते देख दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवराज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घायल राम सिंह का सदर अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट, फायरिंग और पथराव करने के आरोप लगाए हैं। एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने भी विरोधी पक्ष पर फायरिंग और मारपीट करने की शिकायत की है। नशे के कारोबार को लेकर विवाद होने का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद नशे के कारोबार से जुड़ा है। इस मामले में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और पुलिस तक शिकायत पहुंची थी। मंगलवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय है। मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद असलम अंसारी ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है और घायल का पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। मुंगेर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर गांव में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मारपीट और पथराव के बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। दिनदहाड़े गोलियों की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद से गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। मामले में पुलिस ने देवराज कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि घायल राम सिंह का पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव के देवराज कुमार और मिथुन कुमार के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। विडियो सोशल मीडिया पर वायरल इसी विवाद को लेकर सोमवार की रात भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई थी। रात की घटना के बाद मामला शांत होने के बजाय मंगलवार की सुबह एक बार फिर विवाद भड़क उठा। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट, पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। स्थानीय स्तर पर करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मारपीट में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। वहीं इस गोलीबारी की घटना का विडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस को देखते ही मौके से फरार हुए दोनों पक्ष घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस को पहुंचते देख दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवराज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घायल राम सिंह का सदर अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट, फायरिंग और पथराव करने के आरोप लगाए हैं। एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने भी विरोधी पक्ष पर फायरिंग और मारपीट करने की शिकायत की है। नशे के कारोबार को लेकर विवाद होने का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद नशे के कारोबार से जुड़ा है। इस मामले में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और पुलिस तक शिकायत पहुंची थी। मंगलवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय है। मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद असलम अंसारी ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है और घायल का पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *