शाहजहांपुर में 15 साल की नाबालिग से जबरन शादी और दुष्कर्म के आरोपी हरिओम उर्फ भूरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खुदागंज थाना क्षेत्र के कमलापुर पुलिया के पास से आरोपी को पकड़ा गया। वह बदायूं जिले का रहने वाला है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। महिला पर 1 लाख रुपए में बेचने का आरोप नाबालिग के भाई ने आरोप लगाया था कि एक महिला ने उसकी बहन को 1 लाख रुपए में बेच दिया था। इसके बाद महिला ने उसकी जबरन शादी हरिओम से करा दी। पीड़िता खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। 10 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के भाई के मुताबिक, शादी के बाद आरोपी ने नाबालिग को 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और नाबालिग को बरामद कर मेडिकल जांच कराई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा पुलिस ने बुधवार दोपहर कमलापुर पुलिया के पास से हरिओम उर्फ भूरे को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

