तवा नहर से 25 अक्टूबर से छोड़ा जाएगा पानी:हरदा, सिवनी मालवा, इटारसी और सोहागपुर को अलग-अलग तारीखों पर मिलेगा

तवा नहर से 25 अक्टूबर से छोड़ा जाएगा पानी:हरदा, सिवनी मालवा, इटारसी और सोहागपुर को अलग-अलग तारीखों पर मिलेगा

नर्मदापुरम संभाग में रबी फसलों की सिंचाई के लिए 25 अक्टूबर 2026 से तवा नहर में पानी छोड़ा जाएगा। नर्मदापुरम में संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कमिश्नर श्रीकांत बनोठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरदा कलेक्टर कुमार सत्यम समेत कई अधिकारी ऑनलाइन शामिल हुए। अलग-अलग तारीखों में छोड़ा जाएगा पानी समिति ने तय किया कि हरदा जिले के लिए 25 अक्टूबर, सिवनी मालवा के लिए 27 अक्टूबर, इटारसी के लिए 1 नवंबर और सोहागपुर के लिए 5 नवंबर 2026 से नहर में पानी छोड़ा जाएगा। इससे रबी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को पानी मिल सकेगा। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता राजाराम मीना ने बताया कि तवा जलाशय में अभी 1700 एमसीएम पानी उपलब्ध है, जो इसकी कुल क्षमता का 87 प्रतिशत है। नहरों की सफाई और सुरक्षा के निर्देश कमिश्नर श्रीकांत बनोठ ने पानी छोड़ने से पहले नहरों की सफाई, बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने नहरों की लगातार पेट्रोलिंग करने और अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए जल संसाधन विभाग की सहमति अनिवार्य करने को भी कहा। कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की हरदा कलेक्टर कुमार सत्यम और एसपी शशांक ने जल संसाधन, विद्युत और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सिंचाई व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में तवा नहरों से सिंचाई की व्यवस्था सुचारू रखी जाए और कहीं भी व्यवधान न हो। सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सिंचाई व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए कहा गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *