ललितपुर स्थित श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर विजयादशमी (दशहरा) का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन परमपूज्य अनंतविभूषित चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, पुलिस अधीक्षक संजीव बापजेयी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, और विशिष्ट अतिथि प्रशासक जिला पंचायत कैलाश नारायण निरंजन, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, अध्यक्ष प्रेस क्लब राजीव बबेल, उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, प्रदेश मंत्री अजय पटैरिया, डा. विशाल जैन, जिला महामंत्री हरिराम लोधी आदि उपस्थित रहे।

