झज्जर के हसनपुर में 23 अक्टूबर को कृषि मेला:किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर और ड्रोन,ओमप्रकाश धनखड़ ने तैयारियों का लिया जायजा

झज्जर के हसनपुर में 23 अक्टूबर को कृषि मेला:किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर और ड्रोन,ओमप्रकाश धनखड़ ने तैयारियों का लिया जायजा

झज्जर जिले के गांव हसनपुर में 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशाल एग्री लीडरशिप समिट एवं कृषि मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा नेता एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेले को लेकर किसानों में भारी उत्साह है और इसमें पहुंचने वाले किसानों की संख्या का अनुमान लगाना भी मुश्किल हो रहा है। किसानों को इनाम में मिलेंगे ट्रैक्टर और कृषि यंत्र ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि कृषि मेले में किसानों को ट्रैक्टर, खेती में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन, रोटावेटर सहित कई कृषि यंत्र इनाम के रूप में दिए जाएंगे। इनाम के लिए पात्रता की शर्त यह होगी कि संबंधित व्यक्ति किसान होना चाहिए। इसके लिए तीन प्रकार के मापदंड तय किए गए हैं। किसान क्रेडिट कार्ड धारक, मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसान और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसान पात्रता के आधार पर इसमें शामिल हो सकेंगे। महिला किसानों को भी मिलेगा ड्रोन जीतने का मौका धनखड़ ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और आधुनिक तकनीक को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला किसानों को भी खेती में इस्तेमाल होने वाला ड्रोन लकी ड्रॉ के माध्यम से इनाम में दिया जाएगा। इससे महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और खेती में नए प्रयोगों को बढ़ावा मिलेगा। एनसीआर की मार्केट तक पहुंचे किसानों की उपज ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की बड़ी बाजार व्यवस्था तक किसानों की सीधी पहुंच होनी चाहिए। किसानों का उत्पादन सीधे बाजार तक पहुंचेगा तो उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि फूलों की खेती, बागवानी, मत्स्य पालन और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों से जुड़े उत्पादों को बाजार से जोड़ना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पेरी-अर्बन फार्मिंग यानी शहरों के आसपास होने वाली खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है। आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, उत्पादन को बाजार से जोड़ने और किसानों को नए अवसर उपलब्ध कराने से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री समेत कई अतिथि होंगे शामिल गांव हसनपुर स्थित एमआर स्कूल में होने वाले इस कृषि मेले में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों और अन्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। मेले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों, बागवानी, फूलों की खेती, मत्स्य पालन और बाजार से जुड़ने के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करना, उनकी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खोलना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *