जमुई में चलती ऑटो से थूकने के दौरान हादसा:स्टेरिंग मुड़ने से पलटी गाड़ी, चालक समेत एक परिवार के 4 लोग घायल, सभी रेफर

जमुई में चलती ऑटो से थूकने के दौरान हादसा:स्टेरिंग मुड़ने से पलटी गाड़ी, चालक समेत एक परिवार के 4 लोग घायल, सभी रेफर

जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना के पास चलती ऑटो से थूक फेंकने के दौरान यात्री का हाथ स्टेयरिंग से टकरा गया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। स्थानीय युवकों की मदद से डायल 112 की पुलिस टीम ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। थूक फेंकने के दौरान स्टेयरिंग से टकराया हाथ
जानकारी के अनुसार, एक परिवार के छह सदस्य दुर्गा पूजा का मेला घूमने गिद्धौर आए थे। इसके बाद सभी ऑटो से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान कटौना के पास एक यात्री चलती ऑटो से थूक फेंकने लगा। चालक के अनुसार, इसी दौरान यात्री का हाथ स्टेयरिंग से टकरा गया। अचानक स्टेयरिंग मुड़ने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। चालक के पैर में फ्रैक्चर, चार लोग घायल
हादसे में ऑटो चालक के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि अन्य घायलों के हाथ, कंधे और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान गिद्धौर के गांगरा निवासी निरंजन सिंह के पुत्र ऑटो चालक काजू सिंह, लखीसराय जिले के साबिकपुर गांव निवासी ललन साह की पत्नी पिंकी देवी, धर्मरायचक गांव निवासी धर्मेंद्र साह और उनकी पत्नी बिंदु देवी के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ऑटो जब्त कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय युवकों की मदद से डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद मलयपुर पुलिस ने ऑटो जब्त कर थाने पहुंचा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना के पास चलती ऑटो से थूक फेंकने के दौरान यात्री का हाथ स्टेयरिंग से टकरा गया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। स्थानीय युवकों की मदद से डायल 112 की पुलिस टीम ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। थूक फेंकने के दौरान स्टेयरिंग से टकराया हाथ
जानकारी के अनुसार, एक परिवार के छह सदस्य दुर्गा पूजा का मेला घूमने गिद्धौर आए थे। इसके बाद सभी ऑटो से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान कटौना के पास एक यात्री चलती ऑटो से थूक फेंकने लगा। चालक के अनुसार, इसी दौरान यात्री का हाथ स्टेयरिंग से टकरा गया। अचानक स्टेयरिंग मुड़ने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। चालक के पैर में फ्रैक्चर, चार लोग घायल
हादसे में ऑटो चालक के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि अन्य घायलों के हाथ, कंधे और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान गिद्धौर के गांगरा निवासी निरंजन सिंह के पुत्र ऑटो चालक काजू सिंह, लखीसराय जिले के साबिकपुर गांव निवासी ललन साह की पत्नी पिंकी देवी, धर्मरायचक गांव निवासी धर्मेंद्र साह और उनकी पत्नी बिंदु देवी के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ऑटो जब्त कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय युवकों की मदद से डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद मलयपुर पुलिस ने ऑटो जब्त कर थाने पहुंचा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *