किसान दिवस में फार्मर आईडी और रबी फसलों पर जोर:27 अक्टूबर तक बीज-कृषि यंत्रों की बुकिंग, योजनाओं के लिए आईडी जरूरी

किसान दिवस में फार्मर आईडी और रबी फसलों पर जोर:27 अक्टूबर तक बीज-कृषि यंत्रों की बुकिंग, योजनाओं के लिए आईडी जरूरी

औरैया के विकास भवन सभागार में बुधवार को चार बजे मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ। इसमें किसानों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। सीडीओ ने बताया कि फार्मर आईडी जरूरी है। जिले में 92.07 प्रतिशत किसानों की आईडी बनी है। सभी किसानों की आईडी बनाने पर जोर दिया गया, ताकि वे योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहें। उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि रबी सीजन के लिए गेहूं, चना, मटर, सरसों और जौ के बीज हैं। निशुल्क बीज और कृषि यंत्रों की बुकिंग 27 अक्टूबर तक करा सकते हैं। किसान कृषि विभाग के पोर्टल या जनसेवा केंद्र से पंजीकरण करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशु उपचार के लिए टोल फ्री नंबर 1962 बताया। जिला उद्यान अधिकारी सुशील कुमार ने संकर सब्जियों, प्याज, लहसुन, मसाला और फूलों की खेती पर अनुदान बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. ब्रजविकास सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *