तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मां-बेटे की मौत:तीन अन्य बच्चे बाल-बाल बचे, ससुराल जाते वक्त हुआ हादसा; मुंबई में पति को दी गई सूचना

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मां-बेटे की मौत:तीन अन्य बच्चे बाल-बाल बचे, ससुराल जाते वक्त हुआ हादसा; मुंबई में पति को दी गई सूचना

हजारीबाग रोड स्थित बरही चौक पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं, महिला के साथ मौजूद तीन अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सड़क पर बिखरे बच्चों के खिलौने दुर्घटना की भयावहता बयां कर रहे थे। टाटीझरिया से अपने बाराचट्टी जा रहे थे सभी मृतका की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के केवलिया गांव निवासी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। उनके पति दिनेश सिंह मुंबई में काम करते हैं। हादसे में जान गंवाने वाले चार वर्षीय बच्चे का नाम दीपांशु कुमार था। उर्मिला देवी अपने चार बच्चों के साथ टाटीझरिया के खैरा-करमा से अपने ससुराल बाराचट्टी जा रही थीं। बताया जाता है कि दुर्गापूजा मनाने के बाद वह बच्चों के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान बरही चौक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। लोगों की काफी भीड़ जुट गई हादसा इतना भयावह था कि उर्मिला देवी और उनके चार वर्षीय बेटे दीपांशु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उनके साथ मौजूद तीन अन्य बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर बरही थाना ले जाया गया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मुंबई में काम कर रहे पति को भी घटना की जानकारी दी गई है। -विनोद कुमार, थाना प्रभारी, बरही हजारीबाग रोड स्थित बरही चौक पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं, महिला के साथ मौजूद तीन अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सड़क पर बिखरे बच्चों के खिलौने दुर्घटना की भयावहता बयां कर रहे थे। टाटीझरिया से अपने बाराचट्टी जा रहे थे सभी मृतका की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के केवलिया गांव निवासी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। उनके पति दिनेश सिंह मुंबई में काम करते हैं। हादसे में जान गंवाने वाले चार वर्षीय बच्चे का नाम दीपांशु कुमार था। उर्मिला देवी अपने चार बच्चों के साथ टाटीझरिया के खैरा-करमा से अपने ससुराल बाराचट्टी जा रही थीं। बताया जाता है कि दुर्गापूजा मनाने के बाद वह बच्चों के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान बरही चौक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। लोगों की काफी भीड़ जुट गई हादसा इतना भयावह था कि उर्मिला देवी और उनके चार वर्षीय बेटे दीपांशु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उनके साथ मौजूद तीन अन्य बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर बरही थाना ले जाया गया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मुंबई में काम कर रहे पति को भी घटना की जानकारी दी गई है। -विनोद कुमार, थाना प्रभारी, बरही  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *