प्रतापगढ़ में पुलिस शहीद दिवस मनाया:शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, 24 यूनिट रक्तदान भी किया

प्रतापगढ़ में पुलिस शहीद दिवस मनाया:शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, 24 यूनिट रक्तदान भी किया

प्रतापगढ़ में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए जान न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों की याद में हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ समेत अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शोक परेड, राउंड फायर और दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के बलिदान को याद किया गया। पुलिसकर्मियों ने 24 यूनिट रक्तदान भी किया। वीर जवानों को नमन किया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग, बलवीर सिंह, वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी, रिजर्व पुलिस लाइन के अधिकारी, महाराणा प्रताप बटालियन के जवान और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक ने शहीद अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम पढ़े। शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वृक्षारोपण भी किया गया। हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी हमले में शहीद हुए 10 पुलिस जवानों की याद में है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *