बारां में पुलिस दिवस के मौके पर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने एक जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का मकसद लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। टीआई अब्दुल के नेतृत्व में यह रैली नरेड़ा रोड स्थित एक निजी स्कूल के बच्चों के साथ निकाली गई। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर “सड़क रक्षा, जीवन रक्षा” जैसे नारे लगाए। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से गाड़ी न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। टीआई अब्दुल ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए नियमों का पालन बहुत जरूरी है। जागरूकता से ही दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। रैली में स्कूल के शिक्षक और कई विद्यार्थी शामिल हुए।

