PM Kisan 24th Installment 2026: 2,000 रुपये कब आएंगे? दिवाली से पहले किस्त मिलने की उम्मीद, ऐसे चेक करें Beneficiary Status

PM Kisan 24th Installment 2026: 2,000 रुपये कब आएंगे? दिवाली से पहले किस्त मिलने की उम्मीद, ऐसे चेक करें Beneficiary Status

PM Kisan 24th Installment 2026: देशभर के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। यानी हर 4 महीने में किसानों को यह किस्त मिलती है। दशहरे के दिन 23 वीं किस्त को आए 4 महीने पूरे हो गए हैं। ऐसे में अब उम्मीद है कि जल्द ही 24वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, किस्त आने की तारीख का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

PM Kisan 24th Installment कब आएगी, क्या दिवाली से पहले मिलेगा तोहफा?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि सरकार दिवाली से पहले किसानों को यह तोहफा दे सकती है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 23वीं किस्त 20 जून को जारी की गई थी। यह किस्त पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से जारी हुई थी। अब किसानों की नजर अगली किस्त पर है। आप पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशरी लिस्ट भी चेक कर सकते हैं। इससे आपको पता चलेगा कि आपको किस्त का फायदा मिलेगा या नहीं।

Beneficiary List में ऐसे चेक करें अपना नाम

बेनिफिशरी लिस्ट से आप यह पता कर सकते हैं कि जारी होने वाली किस्त में आपको पैसे मिलेंगे या नहीं। इस लिस्ट में उन लोगों का नाम होता है, जिन्हें किस्त का फायदा दिया जाना है।

स्टेप 1. पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको Beneficiary List नाम से एक आइकन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब यहां अपने राज्य, जिला, तहसिल, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें। इसके बाद Get Report पर क्लिक करें।

अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान योजना के तहत आपके गांव के सभी लाभार्थियों के नाम की लिस्ट दिखाई देगी। इस लिस्ट में अपना नाम चेक करें।

घर बैठे ऐसे चेक करें PM Kisan किस्त का स्टेटस

किसान मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ आसान स्टेप्स में अपनी किस्त और रजिस्ट्रेशन की जानकारी देख सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट पर Know Your Status विकल्प चुनें।
स्टेप 3. अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
स्टेप 5. Get OTP पर क्लिक करें और ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
स्टेप 6. इसके बाद स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन और पेमेंट से जुड़ी जानकारी दिख जाएगी।

अगर रजिस्ट्रेशन नंबर पता नहीं है, तो वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित विकल्पों के जरिए उसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

PM Kisan की किस्त पाने के लिए किसान चेक कर लें ये 4 चीजें

रजिस्ट्रेशन की जानकारी: नाम और अन्य विवरण सही हैं या नहीं, यह देखें।
ई-केवाईसी: अगर ई-केवाईसी अधूरी है, तो इसे पूरा करें।
जमीन का वेरिफिकेशन: भूमि संबंधी रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी लें।
आधार-बैंक लिंकिंग: सुनिश्चित करें कि बैंक खाते से आधार जुड़ा हो और खाते की डिटेल सही हो।

PM Kisan e-KYC कैसे करें?

पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। इसके जरिए लाभार्थी की पहचान की पुष्टि होती है और योजना की रकम सही बैंक खाते में भेजने में मदद मिलती है। ई-केवाईसी तीन तरीकों से की जा सकती है:

OTP के जरिए: पीएम किसान पोर्टल या मोबाइल ऐप पर ओटीपी से वेरिफिकेशन किया जा सकता है।
बायोमेट्रिक के जरिए: नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या राज्य सेवा केंद्र (SSK) पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
चेहरे की पहचान से: पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन का विकल्प इस्तेमाल किया जा सकता है।

मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी का प्रोसेस

अगर किसान के पास स्मार्टफोन है, तो वह मोबाइल से भी ई-केवाईसी पूरी कर सकता है।

स्टेप 1. गूगल प्ले स्टोर से PM-KISAN मोबाइल ऐप और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2. पीएम किसान में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें।
स्टेप 3. लाभार्थी की स्थिति वाले पेज पर जाएं।
स्टेप 4. अगर ई-केवाईसी का स्टेटस ‘No’ दिखाई देता है, तो ई-केवाईसी विकल्प चुनें।
स्टेप 5. आधार नंबर दर्ज करें और चेहरे की पहचान के लिए सहमति दें।
स्टेप 6. निर्देशों के अनुसार फेस स्कैन की प्रक्रिया पूरी करें।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद ई-केवाईसी का स्टेटस चेक कर लें।

किन किसानों की किस्त रुक सकती है?

योजना के नियमों के तहत कुछ मामलों में लाभ अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। ऐसा तब हो सकता है, जब लाभार्थी की पात्रता को लेकर संदेह हो या फिजिकल वेरिफिकेशन जरूरी हो। जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन का मालिकाना हक हासिल किया हो, उनके मामले में पात्रता की जांच की जरूरत पड़ सकती है। एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्यों के योजना का लाभ लेने के मामले मे भी किस्त रुक सकती है। ऐसे मामलों में फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होने तक भुगतान रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *