US Dollar के मुकाबले Rupee 29 पैसे मजबूत, 94.62 के स्तर पर पहुंचा

US Dollar के मुकाबले Rupee 29 पैसे मजबूत, 94.62 के स्तर पर पहुंचा

 रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 29 पैसे मजबूत होकर 94.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर की मांग पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप से रुपये को समर्थन मिला। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, बुधवार को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुले जियो के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से जुड़े विदेशी डॉलर प्रवाह से भी रुपये को समर्थन मिला। 

हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर में मजबूती ने रुपये की बढ़त को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूत होकर 94.78 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद और मजबूत होकर 94.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 29 पैसे की बढ़त है। 

रुपया सोमवार को दो पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो 94.91 पर बंद हुआ था। दशहरा के कारण मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक मामूली 0.06 प्रतिशत बढ़कर 101.58 पर आ गया।

 घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 665.10 अंक चढ़कर 74,518 अंक पर जबकि निफ्टी 188.40 अंक की बढ़त के साथ 23,077.35 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.42 प्रतिशत बढ़कर 110.33 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,148.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *