उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में बुधवार को एक अलग ही तस्वीर सामने आई है। हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का आज जन्मदिन है, जबकि शिवा की मां रंजना शर्मा हरिद्वार में अपने बेटे की अस्थियों का विसर्जन करेंगी। मंगलवार को श्रद्धा की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गई थीं। उधर, नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को लखनऊ लाने की तैयारी चल रही है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ाएगी।

