रामपुर के बिलासपुर स्थित भाखड़ा डैम पर बना करीब 106 वर्ष पुराना ऐतिहासिक भाखड़ा पुल ध्वस्तीकरण की आशंका के बीच संरक्षण की मांग को लेकर चर्चा में है। नए पुल के क्षतिग्रस्त होकर बह जाने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व विधायक संजय कपूर ने पुराने पुल की तकनीकी और संरचनात्मक जांच कराकर उसे ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संरक्षित करने की मांग की है। उनका कहना है कि विशेषज्ञों की जांच में यदि पुल छोटे वाहनों के आवागमन के लिए सुरक्षित पाया जाता है, तो मरम्मत और जरूरी सुरक्षा इंतजामों के बाद इसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने पुल के संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग और विरासत विशेषज्ञों की राय लेने का सुझाव दिया। साथ ही, नए पुल के क्षतिग्रस्त होने की निष्पक्ष जांच कराने और वैकल्पिक स्थान पर नए पुल के निर्माण की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वेक्षण कराने की मांग भी उठाई।

