आगरा किले के सामने सूरजमल की प्रतिमाएं लगाने की मांग:जाट महासभा ने कहा- जगह नहीं मिली तो किले का घेराव करेंगे

आगरा किले के सामने सूरजमल की प्रतिमाएं लगाने की मांग:जाट महासभा ने कहा- जगह नहीं मिली तो किले का घेराव करेंगे

अखिल भारतीय जाट महासभा ने दशहरा पर आगरा किले के सामने महाराजा सूरजमल और महाराजा जवाहर सिंह की प्रतिमाएं लगाने की मांग की। महासभा ने चेतावनी दी है कि दो सप्ताह में जगह न मिलने पर हजारों लोग आगरा किले का घेराव करेंगे। यह मांग बुधवार सुबह इटौरा में शस्त्र पूजन और विचार गोष्ठी में उठी। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम मुखिया, संचालन महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह ने सामाजिक बुराइयां दूर कर भाईचारा बढ़ाने की अपील की। महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर भी मौजूद थे। जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि प्रतिमाओं हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन से एक साल से 20 वर्ग मीटर जमीन मांगी, पर अनुमति नहीं मिली। उन्होंने महाराजा सूरजमल के 12 जून 1761 को आगरा किले पर कब्जे का जिक्र किया। युवा जाट महासभा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी और महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी ने युवाओं, वहीं महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष निर्मल चाहर और लक्ष्मी चौधरी ने महिलाओं की भागीदारी की बात कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *