बलिया के विकास में योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में ट्रस्ट की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट किया गया। साथ ही माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नकुल चौबे, अरविंद शुक्ला, संजीव कुमार और वीरेंद्र पाठक टुन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में सकारात्मक सहयोग की भावना व्यक्त की गई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विकास में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने की पहल को सामाजिक सरोकारों से जुड़ा प्रयास बताया। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना, जनहित के कार्यों को प्रोत्साहित करना और बलिया के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना है।

