नयाभोजपुर में छज्जे की सेंट्रिंग टूटने से सरपंच की मौत:बक्सर में पेशे से ठेकेदार थे, रिश्तेदारी के घर देने गए थे सुझाव;2 मजदूर घायल

नयाभोजपुर में छज्जे की सेंट्रिंग टूटने से सरपंच की मौत:बक्सर में पेशे से ठेकेदार थे, रिश्तेदारी के घर देने गए थे सुझाव;2 मजदूर घायल

बक्सर में मंगलवार की शाम मकान निर्माण के दौरान छज्जे की सेंट्रिंग टूटने से हादसा हुआ। इसमें काजीपुर पंचायत के सरपंच सुरेंद्र प्रजापति की मौत हो गई, दो मजदूर गंभीर घायल हैं। उनकी हालत चिंताजनक है। घटना नया भोजपुर के आदर्श नगर की है। मंगलवार को अभयानंद प्रजापति के मकान का निर्माण चल रहा था। छज्जे की सेंट्रिंग और ढलाई का काम होना था। तभी सेंट्रिंग टूटने से सरपंच सुरेंद्र प्रजापति समेत तीन लोग नीचे गिरकर गंभीर चोटिल हुए। सुरेंद्र प्रजापति पेशे से ठेकेदार थे। रिश्तेदारी के कारण वे अभयानंद प्रजापति के मकान पर पहुंचे थे। मजदूरों को सुझाव देते समय यह हादसा हुआ। घायल मजदूरों का इलाज जारी स्थानीय लोगों ने घायलों को डुमरांव के निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया। सुरेंद्र प्रजापति को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल मजदूरों का इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। काजीपुर पंचायत के सरपंच सुरेंद्र प्रजापति के असामयिक निधन की खबर मिलते ही जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों के प्रति संवेदना की प्रकट सूचना आज सुबह मिलने ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभुनाथ सिंह यादव, काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तेयाज अंसारी, सुनील यादव समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सरपंच के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। ग्रामीणों के अनुसार, निर्वाचित सरपंच की अचानक हुई मौत से पंचायत को गहरा आघात लगा है। उनके निधन से परिचितों, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है। निर्माण कार्य में सुरक्षा पर फिर उठे सवाल इस दर्दनाक हादसे ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों की महत्ता को एक बार फिर सामने ला दिया है। छज्जे की सेंट्रिंग टूटने से एक जनप्रतिनिधि की जान चली गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। निर्माण स्थलों पर सेंट्रिंग की मजबूती, तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। बक्सर में मंगलवार की शाम मकान निर्माण के दौरान छज्जे की सेंट्रिंग टूटने से हादसा हुआ। इसमें काजीपुर पंचायत के सरपंच सुरेंद्र प्रजापति की मौत हो गई, दो मजदूर गंभीर घायल हैं। उनकी हालत चिंताजनक है। घटना नया भोजपुर के आदर्श नगर की है। मंगलवार को अभयानंद प्रजापति के मकान का निर्माण चल रहा था। छज्जे की सेंट्रिंग और ढलाई का काम होना था। तभी सेंट्रिंग टूटने से सरपंच सुरेंद्र प्रजापति समेत तीन लोग नीचे गिरकर गंभीर चोटिल हुए। सुरेंद्र प्रजापति पेशे से ठेकेदार थे। रिश्तेदारी के कारण वे अभयानंद प्रजापति के मकान पर पहुंचे थे। मजदूरों को सुझाव देते समय यह हादसा हुआ। घायल मजदूरों का इलाज जारी स्थानीय लोगों ने घायलों को डुमरांव के निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया। सुरेंद्र प्रजापति को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल मजदूरों का इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। काजीपुर पंचायत के सरपंच सुरेंद्र प्रजापति के असामयिक निधन की खबर मिलते ही जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों के प्रति संवेदना की प्रकट सूचना आज सुबह मिलने ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभुनाथ सिंह यादव, काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तेयाज अंसारी, सुनील यादव समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सरपंच के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। ग्रामीणों के अनुसार, निर्वाचित सरपंच की अचानक हुई मौत से पंचायत को गहरा आघात लगा है। उनके निधन से परिचितों, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है। निर्माण कार्य में सुरक्षा पर फिर उठे सवाल इस दर्दनाक हादसे ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों की महत्ता को एक बार फिर सामने ला दिया है। छज्जे की सेंट्रिंग टूटने से एक जनप्रतिनिधि की जान चली गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। निर्माण स्थलों पर सेंट्रिंग की मजबूती, तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *