केवलारी विधायक ने विजयादशमी पर दिखाए तलवार-लाठीबाजी के करतब:पारंपरिक युद्ध कौशल का किया प्रदर्शन, दशहरा उत्सव में परंपरा की झलक

केवलारी विधायक ने विजयादशमी पर दिखाए तलवार-लाठीबाजी के करतब:पारंपरिक युद्ध कौशल का किया प्रदर्शन, दशहरा उत्सव में परंपरा की झलक

विजयादशमी के अवसर पर केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। जिले के अपने गृह ग्राम बर्रा में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान विधायक ने तलवारबाजी और लाठीबाजी के करतब दिखाए। बुधवार सुबह उनका वीडियो सामने आने के बाद यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सामने आए वीडियो में विधायक ठाकुर रजनीश सिंह हाथों में तलवार और लाठी लेकर पारंपरिक युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। यह पहला अवसर नहीं है,जब विधायक रजनीश सिंह अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में उनकी भागीदारी,जन्माष्टमी के अवसर पर अहिरी नृत्य और आदिवासी गीतों पर उनके देहाती अंदाज में नृत्य के वीडियो चर्चा में आ चुके हैं।अपने गृह ग्राम बर्रा में आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक आयोजनों में उनकी भागीदारी अक्सर देखने को मिलती है। तस्वीरें देखिए… दशहरा उत्सव में परंपरा की झलक विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रावण दहन, शस्त्र पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मध्यप्रदेश के ग्रामीण अंचलों में भी लोक परंपराओं, पारंपरिक कलाओं और शौर्य प्रदर्शन का विशेष महत्व है। तलवारबाजी और लाठीबाजी जैसे कौशल ऐतिहासिक रूप से आत्मरक्षा तथा युद्धाभ्यास से जुड़े रहे हैं। विधायक ठाकुर रजनीश सिंह का बर्रा में पारंपरिक अंदाज में नजर आना इसी सांस्कृतिक परिवेश से जुड़ा हुआ है। राजनीतिक गतिविधियों के साथ लोक परंपराओं और ग्रामीण आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी भी उन्हें क्षेत्र में अलग पहचान दिलाती है। विजयादशमी के मौके पर सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर उनके इसी अंदाज को चर्चा में ला दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *