जालौन में मशीन की चपेट में आया किशोर:चारा काटते समय इलेक्ट्रिक मशीन में फंसा हाथ कटा, हालत नाजुक

जालौन में मशीन की चपेट में आया किशोर:चारा काटते समय इलेक्ट्रिक मशीन में फंसा हाथ कटा, हालत नाजुक

जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के मुमताजाबाद गांव में बुधवार सुबह 9.30 बजे के करीब चारा काटने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। इलेक्ट्रिक चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आने से 14 साल के हसीद बेग का हाथ कट गया। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन घायल किशोर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, मुमताजाबाद गांव के रहने वाले हसीद बेग चारा काटने वाली इलेक्ट्रिक मशीन से चारा काट रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में उसका हाथ कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सीएचसी कदौरा ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोर का उपचार किया, लेकिन उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। उधर, भाई को गंभीर हालत में देखकर उसकी 16 साल की बहन भी सदमे में आ गई। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *