Shreyas Iyer बोले- अभिषेक और सैमसन के रहते Vaibhav Suryavanshi को मौका मिलना आसान नहीं

Shreyas Iyer बोले- अभिषेक और सैमसन के रहते Vaibhav Suryavanshi को मौका मिलना आसान नहीं

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को कहा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अभी अंतिम एकादश में आसानी से जगह नहीं मिल सकती क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के रूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि इस किशोर बल्लेबाज को सही समय पर उचित मौके जरूर मिलेंगे। सूर्यवंशी को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया था।भारत ने तब से जो 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं उनमें से सूर्यवंशी ने केवल आठ में हिस्सा लिया है, क्योंकि नियमित सलामी बल्लेबाज अभिषेक और सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन दोनों ने इस साल की शुरुआत में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि उनके (सूर्यवंशी) जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहें।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत युवा है और उसे आगे काफी मौके मिलेंगे।ऐसा नहीं है कि उसे सीधे अंतिम एकादश में जगह मिल जाएगी, क्योंकि हमारे सलामी बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने विश्व कप जीता है।’’
एशियाई खेलों में सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत करने का मौका मिला था और सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। अय्यर ने कहा कि सूर्यवंशी को विदेशी परिस्थितियों का अनुभव हासिल करने से भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी वह विदेश की यात्रा करेगा तो उसे इस तरह के विकटों पर खेलने का अच्छा अंदाजा हो जाएगा।ऐसे में अगली बार जब वह विदेश दौरे पर आएगा तो वह पूरी तरह से तैयार होगा और वह पहली बार दौरा करने वाले खिलाड़ियों के साथ भी अपना अनुभव साझा कर सकता है।’’ 

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को कहा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अभी अंतिम एकादश में आसानी से जगह नहीं मिल सकती क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के रूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि इस किशोर बल्लेबाज को सही समय पर उचित मौके जरूर मिलेंगे। सूर्यवंशी को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया था।

भारत ने तब से जो 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं उनमें से सूर्यवंशी ने केवल आठ में हिस्सा लिया है, क्योंकि नियमित सलामी बल्लेबाज अभिषेक और सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन दोनों ने इस साल की शुरुआत में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि उनके (सूर्यवंशी) जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहें।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत युवा है और उसे आगे काफी मौके मिलेंगे।

ऐसा नहीं है कि उसे सीधे अंतिम एकादश में जगह मिल जाएगी, क्योंकि हमारे सलामी बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने विश्व कप जीता है।’’
एशियाई खेलों में सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत करने का मौका मिला था और सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। अय्यर ने कहा कि सूर्यवंशी को विदेशी परिस्थितियों का अनुभव हासिल करने से भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी वह विदेश की यात्रा करेगा तो उसे इस तरह के विकटों पर खेलने का अच्छा अंदाजा हो जाएगा।

ऐसे में अगली बार जब वह विदेश दौरे पर आएगा तो वह पूरी तरह से तैयार होगा और वह पहली बार दौरा करने वाले खिलाड़ियों के साथ भी अपना अनुभव साझा कर सकता है।’’

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *