पीलीभीत में आयकर अधिकारी बनकर साइबर ठगी:अवैध संपत्ति की जांच का डर दिखाकर ठगे 14 लाख रुपए, केस दर्ज

पीलीभीत में आयकर अधिकारी बनकर साइबर ठगी:अवैध संपत्ति की जांच का डर दिखाकर ठगे 14 लाख रुपए, केस दर्ज

पीलीभीत में बरहा गांव के रहने वाले भगवान दास से 14.50 लाख रुपए की ठगी हो गई है। जालसाज ने खुद को आयकर अधिकारी बनाकर यह ठगी की। युवक के मुताबिक जालसाज ने अवैध संपत्ति की जांच का डर दिखाकर पैसे ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। भगवान दास के मुताबिक उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया। उसने अवैध संपत्तियों और अघोषित लेनदेन की जानकारी होने का दावा किया। साथ ही कानूनी कार्रवाई, जुर्माने और गिरफ्तारी का डर दिखाया। जांच निपटाने और खाता वेरिफाई करने की बात कहकर उसने 14.50 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। पैसे भेजने के बाद संपर्क टूटने पर भगवान दास को ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की है। पुलिस अब बैंक खातों को फ्रीज कराने और फोन नंबरों की लोकेशन पता करने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *