हनुमानगढ़ के टाउन स्थित दशहरा मैदान में गुरुवार को दशहरा महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में श्रद्धालु और नागरिक इस आयोजन के साक्षी बने। मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा था। महोत्सव में राम-रावण युद्ध का मंचन, रंगीन आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं। कलाकारों ने भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध का ऐसा सजीव चित्रण किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रावण दहन के साथ ही पूरे मैदान में उत्सव का माहौल चरम पर पहुंच गया। पुतले बनाने वाले कारीगरों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेशराज बंसल, सभापति मंजू रणवां और उपसभापति सोनू बंसल थे। मंच की अध्यक्षता रामलीला समिति अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने की। उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों की आतिशबाजी ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
इस अवसर पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बनाने वाले कारीगरों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनके परिश्रम और कला की सराहना की।

