नालंदा- बाइक खड़ी करने के विवाद में गोली मारकर हत्या:3 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था ट्रैक्टर चालक, भीड़ के बीच पड़ोसी ने सिर में दागी बुलेट

नालंदा- बाइक खड़ी करने के विवाद में गोली मारकर हत्या:3 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था ट्रैक्टर चालक, भीड़ के बीच पड़ोसी ने सिर में दागी बुलेट

नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में मंगलवार की देर रात गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद सुलझाने के दौरान पड़ोसी युवक ने 47 वर्षीय ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पोरई के रहने वाले जगदीश महतो का बेटा था। दरअसल, टोले की संकरी गली में दो अज्ञात बाइक लावारिस हालत में खड़ी थीं। स्थानीय महिलाओं ने पहले बाइक मालिकों के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद वार्ड पार्षद को सूचना दी गई और डायल 112 पुलिस को कॉल किया गया। इसी बीच पड़ोस के दो भाई (सौरभ कुमार और गौरव) मौके पर पहुंचे और दावा किया कि गाड़ियां उनके रिश्तेदारों की हैं। समझौते के दौरान चलाई गोली मृतक के भाई डेविड कुमार और दादी मालती देवी ने बताया कि बात बढ़ते ही दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। जब ग्रामीण और बुजुर्ग दोनों पक्षों को शांत कराकर मामला सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी आरोपी सौरभ अपने घर से हथियार ले आया और भीड़ के बीच सुनील कुमार पर गोली चला दी। सिर में गोली लगते ही सुनील मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुनील बाहर रहकर ट्रैक्टर चलाते थे और महज तीन दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। डीएसपी बोले- आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी सदर डीएसपी-2 राकेश कुमार रंजन ने बताया कि गली में बाइक लगाने को लेकर उपजे विवाद में पड़ोसी द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में मंगलवार की देर रात गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद सुलझाने के दौरान पड़ोसी युवक ने 47 वर्षीय ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पोरई के रहने वाले जगदीश महतो का बेटा था। दरअसल, टोले की संकरी गली में दो अज्ञात बाइक लावारिस हालत में खड़ी थीं। स्थानीय महिलाओं ने पहले बाइक मालिकों के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद वार्ड पार्षद को सूचना दी गई और डायल 112 पुलिस को कॉल किया गया। इसी बीच पड़ोस के दो भाई (सौरभ कुमार और गौरव) मौके पर पहुंचे और दावा किया कि गाड़ियां उनके रिश्तेदारों की हैं। समझौते के दौरान चलाई गोली मृतक के भाई डेविड कुमार और दादी मालती देवी ने बताया कि बात बढ़ते ही दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। जब ग्रामीण और बुजुर्ग दोनों पक्षों को शांत कराकर मामला सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी आरोपी सौरभ अपने घर से हथियार ले आया और भीड़ के बीच सुनील कुमार पर गोली चला दी। सिर में गोली लगते ही सुनील मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुनील बाहर रहकर ट्रैक्टर चलाते थे और महज तीन दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। डीएसपी बोले- आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी सदर डीएसपी-2 राकेश कुमार रंजन ने बताया कि गली में बाइक लगाने को लेकर उपजे विवाद में पड़ोसी द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *