दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिजली विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विसर्जन जुलूस के दौरान बिजली के तारों और अन्य विद्युत उपकरणों से किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए आज यानी बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जा सकती है। इस दौरान जापानी, पुरानी पुलिस लाइन, पूर्वी गुमटी, धरहरा, जीरोमाइल और पावरगंज (गोड़ना रोड) पावर सब-स्टेशनों (पीएसएस) से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। विद्युत विभाग के अनुसार, बुधवार शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक यानी करीब आठ घंटे तक बिजली कटौती की जा सकती है। हालांकि, प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया पूरी होने तक जरूरत के अनुसार बिजली आपूर्ति बंद रखी जा सकती है। ऐसे में संबंधित इलाकों के लोगों को बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पहले से जरूरी तैयारियां कर लेने की सलाह दी गई है। बिजली आपूर्ति का उद्देश्य किसी संभावित विद्युत दुर्घटना को रोकना है प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और जुलूस की आवाजाही को देखते हुए विद्युत आपूर्ति बंद रखने का उद्देश्य किसी भी संभावित विद्युत दुर्घटना को रोकना है। खासकर प्रतिमाओं और जुलूस के साथ इस्तेमाल होने वाले ऊंचे ढांचे, सजावट तथा अन्य सामग्री के बिजली के तारों के संपर्क में आने से हादसे की आशंका रहती है। इसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया जा रहा है। विभाग ने लोगों से बिजली संबंधित काम को समय से पहले निपटाने की दी सलाह विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली आपूर्ति बाधित रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन चार्ज करने, पानी की उपलब्धता और अन्य जरूरी कार्यों की व्यवस्था पहले ही कर लें। साथ ही विसर्जन के दौरान प्रशासन और विद्युत विभाग की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस व्यवस्था को सफल बनाने में नागरिकों का सहयोग जरूरी है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिजली विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विसर्जन जुलूस के दौरान बिजली के तारों और अन्य विद्युत उपकरणों से किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए आज यानी बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जा सकती है। इस दौरान जापानी, पुरानी पुलिस लाइन, पूर्वी गुमटी, धरहरा, जीरोमाइल और पावरगंज (गोड़ना रोड) पावर सब-स्टेशनों (पीएसएस) से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। विद्युत विभाग के अनुसार, बुधवार शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक यानी करीब आठ घंटे तक बिजली कटौती की जा सकती है। हालांकि, प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया पूरी होने तक जरूरत के अनुसार बिजली आपूर्ति बंद रखी जा सकती है। ऐसे में संबंधित इलाकों के लोगों को बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पहले से जरूरी तैयारियां कर लेने की सलाह दी गई है। बिजली आपूर्ति का उद्देश्य किसी संभावित विद्युत दुर्घटना को रोकना है प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और जुलूस की आवाजाही को देखते हुए विद्युत आपूर्ति बंद रखने का उद्देश्य किसी भी संभावित विद्युत दुर्घटना को रोकना है। खासकर प्रतिमाओं और जुलूस के साथ इस्तेमाल होने वाले ऊंचे ढांचे, सजावट तथा अन्य सामग्री के बिजली के तारों के संपर्क में आने से हादसे की आशंका रहती है। इसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया जा रहा है। विभाग ने लोगों से बिजली संबंधित काम को समय से पहले निपटाने की दी सलाह विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली आपूर्ति बाधित रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन चार्ज करने, पानी की उपलब्धता और अन्य जरूरी कार्यों की व्यवस्था पहले ही कर लें। साथ ही विसर्जन के दौरान प्रशासन और विद्युत विभाग की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस व्यवस्था को सफल बनाने में नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

