उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार की आधी रात को एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता, उसकी तीन साल की बेटी और भाई शामिल हैं। वहीं, इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने के समय परिवार के चारों सदस्य झोपड़ी के अंदर मौजूद थे। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अभिजीत आर शंकर समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

