आगरा में जगह-जगह हुआ रावण दहन, निकली शोभायात्रा:देखने उमड़ी भीड़, MG रोड पर जाम में रेंगते रहे वाहन, लगा भीषण जाम

आगरा में जगह-जगह हुआ रावण दहन, निकली शोभायात्रा:देखने उमड़ी भीड़, MG रोड पर जाम में रेंगते रहे वाहन, लगा भीषण जाम

आगरा में दशहरा महोत्सव और शोभायात्राओं के आयोजन के चलते मंगलवार को शहर में जगह-जगह भीड़ रही। एमजी रोड पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्रमुख सड़कों और चौराहों पर वाहनों की कतारें लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बाग मुजफ्फर खां में 45वें दशहरा महोत्सव के दौरान 92 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं, लोहामंडी के जटपुरा में 36 आकर्षक झांकियों के साथ दशहरा शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्राओं के मार्ग और दशहरा आयोजन स्थलों के आसपास भीड़ का असर यातायात पर दिखाई दिया। बाग मुजफ्फर खां में दशहरा मेला स्वागत समिति की ओर से आयोजित 45वें दशहरा महोत्सव का समापन भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी के साथ हुआ। शोभायात्रा संयोजक पं. मुकेश शर्मा और सह संयोजक राहुल शर्मा के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा का क्षेत्रीय लोगों ने जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद 92 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। भव्य आतिशबाजी के बीच रावण दहन देखने के लिए लोगों में उत्साह रहा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. बीना लवानिया, तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद्र गर्ग और रोमसंस ग्रुप के निदेशक विकास खन्ना मौजूद रहे। महोत्सव में वृद्धजन सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, महंत कपिल नागर, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता और वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल जैन को सम्मानित किया गया। मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। 36 झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा लोहामंडी के जटपुरा स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र जी महाराज मंदिर से भी मंगलवार को दशहरा शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब 36 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। राम और रावण की सेनाओं के बीच सजीव युद्ध की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। वानर सेना के करतब, रथ पर सवार श्रीराम-लक्ष्मण और राक्षसी सेना के साथ रथ पर बैठे रावण के स्वरूप ने लोगों का ध्यान खींचा। गणपति, शिव-पार्वती, राम दरबार और मां काली की झांकियां भी शामिल रहीं। इस्कॉन मंदिर की हरे राम-हरे कृष्ण संकीर्तन प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। समाजसेवी सुरेश चंद्र गर्ग ने श्रीराम-लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यह न्यूराजामंडी, तोता का ताल, लोहामंडी बाजार और सेंट जोंस चौराहे से होते हुए खातीपाड़ा स्थित कान्हा पटेली पहुंची। ये रहे मौजूद बाग मुजफ्फर खां के कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक हेमेन्द्र कुलश्रेष्ठ, मेला संयोजक जुगल चतुर्वेदी, अध्यक्ष राजीव कांत लवानिया, स्वागताध्यक्ष रमन गुप्ता, महामंत्री विनय जैन और मीडिया प्रभारी मोहित चतुर्वेदी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं, लोहामंडी की शोभायात्रा में दशहरा कमेटी के मुख्य संरक्षक विनय अग्रवाल, अध्यक्ष दिनेश पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित पाठक, महामंत्री मोनी पारिक, रामदास कटारा और अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *