पानीपत जिले के नौल्था गांव में दशहरे के मौके पर युवा क्लब ने खेल प्रतियोगिताएं करवाईं। डेरा बाबा लाठे वाला मंदिर के पास बने हाथियों वाले स्टेडियम में लड़के-लड़कियों की कबड्डी और रस्साकसी का आयोजन हुआ। युवा क्लब के मुखिया खिलार सिंह जागलान ने करीब 50 युवाओं को इकट्ठा किया। बाबा लाठे वाले संत नरेश पुरी जी महाराज ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर खेलों की शुरुआत की। लड़कियों की 4 टीमें बनी थीं। इन टीमों ने जीत दर्ज की रस्साकसी के फाइनल में नौल्था डूंगरान ने नौल्था को हराया। लड़कियों की कबड्डी में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही। लड़कों की कबड्डी में अस्पताल की टीम ने स्टेडियम की टीम को हराकर जीत हासिल की। खिलार सिंह जागलान ने कहा कि ये प्रतियोगिताएं युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ाने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए हैं। उन्होंने नौल्था के अंकित जागलान के एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने का भी जिक्र किया, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिली।

