बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के तार सीधे तौर पर हरियाणा के सोनीपत से जुड़ गए हैं। इस केस में शूटर के तौर पर पकड़े गए सोनीपत के रेहान की लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित से बातचीत करवाने के मामले में, उसके 18 वर्षीय दोस्त समीर का नाम सामने आया है। फायरिंग वाली रात ही सोनीपत STF की टीम ने समीर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उसे अभी तक छोड़ा नहीं गया है। बेटे का नाम इस केस में आने से समीर का परिवार पूरी तरह टूट गया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में समीर की मां मंजू और मौसी बबली रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि समीर 14 साल की उम्र से ही किडनी पेशेंट है। बीमारी के कारण स्कूल से लौटने के बाद वह सीधा बिस्तर पर लेट जाता था और घर से बाहर भी नहीं निकलता था। दोनों ने बेटे को बेकसूर बताते हुए उसे छोड़ने की गुहार लगाई है। मां और मौसी ने समीर के बारे में ये बातें बताईं…. समीर के दोस्त रेहान का क्रिमिनल बैकग्राउंड बेटे का नाम आने पर रो पड़ी मां, बोली- उसे छुड़वा दो अपने बेटे का नाम सामने आने के बाद मंजू भावुक हो गईं। रोते हुए उन्होंने कहा कि उनके बेटे का कहीं कोई कसूर नहीं है। उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को छोड़ दिया जाए। मां ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए उसकी बीमारी, नियमित स्कूल जाने और घर तक सीमित रहने की बात रखी। उन्होंने मांग की कि पुलिस इस मामले में निष्पक्षता से जांच करे और उनके निर्दोष बेटे को जल्द से जल्द रिहा करे। ——————— ये खबर भी पढ़ें… टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया, तीनों ने हथियारों के साथ फोटो पोस्ट की थी टाइगर श्रॉफ फायरिंग-जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के पिता पुजारी:1 साल से जेल में बंद, मकान बेचकर विदेश भेजा था टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने वाले पकौड़ी खरीदते दिखे:यात्री बनकर जनरल कोच में चढ़े पुलिसवाले, 15 मिनट में तीनों को दबोचा टाइगर श्रॉफ पर हमले के 3 आरोपी कोटा से पकड़े:पुणे-जयपुर ट्रेन में बैठे थे, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं बदमाश; विदेश भागने की फिराक में थे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड का बाप जेल में:सरपंच को भी धमका चुका गैंगस्टर अनिल पंडित; परिवार समेत 10 साल पहले छोड़ा गांव
टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया:सोनीपत में मां बोलीं-बेटा 14 साल की उम्र से बीमार, घर से बाहर नहीं जाता, उसे छुड़वा दो

