Rajnath Singh ने SCO बैठक में उठाया आतंकवाद का मुद्दा, देश-विदेश की प्रमुख खबरें

Rajnath Singh ने SCO बैठक में उठाया आतंकवाद का मुद्दा, देश-विदेश की प्रमुख खबरें

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

वि12 ताजिकिस्तान राजनाथ एससीओ
आतंकवाद के ‘इकोसिस्टम’ पर कड़ी और सामूहिक चोट हो: राजनाथ सिंह ने एससीओ की बैठक में कहा
दुशान्बे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि आतंकवाद के पूरे ‘इकोसिस्टम’ को दृढ़तापूर्वक और सामूहिक रूप से ध्वस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आतंकवादियों को वित्तपोषित करने, उनका समर्थन करने या उन्हें शरण देने वालों के लिए कोई जगह नहीं हो सकती।

प्रादे27 महाराष्ट्र आरएसएस दूसरी लीड भागवत
आंदोलन राजनीतिक स्वार्थों का औेजार बनकर समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं: मोहन भागवत
नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को आगाह किया कि सत्ता परिवर्तन के आंदोलन मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं करते और ये राजनीतिक स्वार्थों का औजार बनकर समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं।

खेल15 खेल एशियाड पैरा लीड दीप्ति
दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 में एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता
नागोया: भारत की दीप्ति जीवनजी ने एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में मंगलवार को 56 . 36 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता।

खेल13 खेल एशियाड पैरा भारत तीसरी लीड टेटे
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों को एशियाई पैरा खेलों में पांच कांस्य
नागोया: रवि बेबी साहाना और प्राची दुबे एशियाई पैरा खेलों में स्टैंडिंग श्रेणी में पदक जीतने वाली भारत की पहली पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई जबकि भारत ने मंगलवार को टेबल टेनिस में पांच कांस्य पदक जीते।

प्रादे54 पंजाब शाह
अमित शाह पंजाब पहुंचे, नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब पहुंचे। उनका राज्य में नशे के खिलाफ आवाज उठाने के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलने के लिए गुरदासपुर, संगरूर और मानसा का एक दिवसीय दौरा करने का कार्यक्रम है।

प्रादे36 पंजाब कार्यकर्ता लीड मान
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी: भगवंत मान
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपेगी।

प्रादे56 तेलंगाना वायुसेना प्रमुख लीड उड़ान
वायुसेना प्रमुख ने हैदराबाद के पास किरण विमान में अंतिम प्रशिक्षण उड़ान भरी
हैदराबाद: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने मंगलवार को समीपवर्ती डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी (एएफए) में किरण विमान में अपनी अंतिम प्रशिक्षण उड़ान भरी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे26 राजस्थान टाइगर श्रॉफ लीड पुलिस टीम
टाइगर श्रॉफ पर हमला: कथित हमलावरों को लेकर कोटा से रवाना हुई मुंबई पुलिस की टीम
कोटा: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी में कथित तौर पर शामिल तीन लोगों को लेकर मुंबई पुलिस की टीम कार से कोटा से रवाना हो गई।

वि11 कनाडा अल्बर्टा लीड अलगाव
कनाडा से अलगाव की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव अल्बर्टा के मतदाताओं ने खारिज किया
एडमंटन: कनाडा के तेल समृद्ध अल्बर्टा प्रांत के मतदाताओं ने देश से अलग होने की प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। मंगलवार तड़के आए नतीजों से प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और कनाडा की एकता के समर्थकों को जीत मिली है।

दि4 भारत अमेरिका रुबियो
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो मुंबई में अहम वार्ता करेंगे
नयी दिल्ली: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान वह ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर और पश्चिम एशिया संकट पर अपने विचार साझा करेंगे।

वि4 संरा भारत हथियार
भारत ने आतंकवाद से जुड़े तत्वों को संवेदनशील हथियार तकनीक के हस्तांतरण पर सतर्क रहने का आह्वान किया
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने आतंकवादियों के हाथ विनाशकारी हथियार लगने के जोखिम पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वैश्विक समुदाय से आह्वान किया है कि वह संवेदनशील तकनीक के हस्तांतरण को लेकर सतर्क रहे, खासकर उन लोगों के मामले में जिनका शस्त्र प्रसार और आतंकवाद से पुराना नाता रहा है।

अर्थ5 भारत-न्यूजीलैंड एफटीए
भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू, भारतीय उत्पादों को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच
नयी दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया। इससे कपड़ा, चमड़ा और जूते-चप्पल जैसे श्रम गहन क्षेत्रों सहित विभिन्न भारतीय उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी। समझौते के तहत भारतीय निर्यात की सभी शुल्क श्रेणियों को पहले दिन से शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *