बडेसरा गांव में 2 जुड़वा भाइयों का मर्डर:शरीर पर मिले चोटों के निशान, जांच में जुटी पुलिस

बडेसरा गांव में 2 जुड़वा भाइयों का मर्डर:शरीर पर मिले चोटों के निशान, जांच में जुटी पुलिस

डीग जिले के बडेसरा गांव में 13 वर्षीय 2 जुड़वां भाइयों का मर्डर हो गया। दोनों बच्चों के शरीर पर चोटों के निशान मिले है। इसको लेकर पूरे गांव में शोक और गंभीर माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद एसपी कांबले एस. गोपीनाथ सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुटे। मृतक बच्चों की पहचान विनय चौधरी और विष्णु चौधरी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 13 साल थी। उनके पिता निरंजन सिंह फौज में है और मां प्रीति गृहणी है। दोनों भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना को लेकर चिंता और शोक का माहौल है। मौत के कारणों का नहीं चला पता
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उन्हें चोट कैसे लगी और उनकी हत्या किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। बच्चों को चोट किसने पहुंचाई और हत्या के पीछे क्या कारण रहा, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
फिलहाल दोनों बच्चों की हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *