गरबा से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत:लोको पायलट की बेटी पड़ोसी के साथ स्कूटी से लौट रही थी, तेज रफ्तार कार की चपेट में आए, युवक की हालत गंभीर

गरबा से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत:लोको पायलट की बेटी पड़ोसी के साथ स्कूटी से लौट रही थी, तेज रफ्तार कार की चपेट में आए, युवक की हालत गंभीर

भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-5 स्थित फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग पर सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती अपने परिचित युवक के साथ गरबा खेलकर स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान सेक्टर-5 प्लांट के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में युवक और युवती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रात करीब 3 बजे युवती ने दम तोड़ दिया। घायल युवक का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। तालपुरी में रहते थे दोनों
पुलिस के अनुसार दोनों युवक-युवती तालपुरी में रहते थे। कॉलोनी के बी ब्लॉक निवासी अक्षिता अवचट (20), पिता गजानन अवचट, अपने पड़ोस में रहने वाले आयुष कुमार पचौरी (17), पिता विनोद पचौरी, के साथ गरबा में शामिल होने गई थी। गरबा कर लौट रहे युवक-युवती स्कूटी से तालपुरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। वे फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग से गुजर रहे थे, तभी सेक्टर-5 स्थित सीमेंट प्लांट के पास कार क्रमांक CG 07 CH 2321 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूर जा गिरे दोनों
जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार युवक और युवती उछलकर दूर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अक्षिता की हालत गंभीर होने के कारण उसे सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। वहीं, आयुष का इलाज जारी है। पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे में कार चालक के उपर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *