मोबाइल दुकान से 1 करोड़ के फोन चोरी:बक्सर में 3 लाख कैश भी ले गए साथ, CCTV में कैद हुई वारदात

मोबाइल दुकान से 1 करोड़ के फोन चोरी:बक्सर में 3 लाख कैश भी ले गए साथ, CCTV में कैद हुई वारदात

बक्सर में पुलिस गश्त के दावों के बीच डुमरांव के गीता मोबाइल सेंटर में करोड़ों के मोबाइल फोन और करीब तीन लाख रुपए कैश की चोरी हो गई। चोर दुकान का शटर तोड़कर फरार हुए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे एक चोर लोहे की रॉड से शटर उठाकर अंदर घुसा। उसका चेहरा ढका था और मुंह में टॉर्च थी। चोर ने स्क्रूड्राइवर से दराज खोली और रुपए निकाले। इसके बाद आईफोन समेत दर्जनों महंगे मोबाइल फोन और चार्जर के डिब्बों से सामान निकालकर ले गया। चोर खाली डिब्बे दुकान में ही छोड़ गए। मौके से आई तस्वीरें…. 1 करोड़ की मोबाइल हुई चोरी सुबह दुकान संचालक दीपक कुमार गुप्ता को आसपास के लोगों ने सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। चोरी हुए मोबाइल की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। घटना के सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान की रेकी की थी। सामान रखने की जगह और कैश काउंटर तक पहुंचने के तरीके को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। दुकान में करीब 20 कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में पुलिस अंदरूनी जानकारी लीक होने की आशंका समेत सभी संभावित बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। हालांकि, किसी कर्मचारी की संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। गश्ती के दावों के बीच बड़ी चोरी दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस लगातार गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का दावा कर रही है। इसके बावजूद शहर में इतनी बड़ी चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर तड़के दुकान का शटर तोड़कर नकदी और महंगे मोबाइल लेकर निकल गए, लेकिन वारदात की भनक पुलिस को नहीं लगी। इस संबंध में डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना करीब 2:30 बजे की है। पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की पूरी राशि और घटना में शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। बक्सर में पुलिस गश्त के दावों के बीच डुमरांव के गीता मोबाइल सेंटर में करोड़ों के मोबाइल फोन और करीब तीन लाख रुपए कैश की चोरी हो गई। चोर दुकान का शटर तोड़कर फरार हुए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे एक चोर लोहे की रॉड से शटर उठाकर अंदर घुसा। उसका चेहरा ढका था और मुंह में टॉर्च थी। चोर ने स्क्रूड्राइवर से दराज खोली और रुपए निकाले। इसके बाद आईफोन समेत दर्जनों महंगे मोबाइल फोन और चार्जर के डिब्बों से सामान निकालकर ले गया। चोर खाली डिब्बे दुकान में ही छोड़ गए। मौके से आई तस्वीरें…. 1 करोड़ की मोबाइल हुई चोरी सुबह दुकान संचालक दीपक कुमार गुप्ता को आसपास के लोगों ने सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। चोरी हुए मोबाइल की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। घटना के सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान की रेकी की थी। सामान रखने की जगह और कैश काउंटर तक पहुंचने के तरीके को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। दुकान में करीब 20 कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में पुलिस अंदरूनी जानकारी लीक होने की आशंका समेत सभी संभावित बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। हालांकि, किसी कर्मचारी की संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। गश्ती के दावों के बीच बड़ी चोरी दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस लगातार गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का दावा कर रही है। इसके बावजूद शहर में इतनी बड़ी चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर तड़के दुकान का शटर तोड़कर नकदी और महंगे मोबाइल लेकर निकल गए, लेकिन वारदात की भनक पुलिस को नहीं लगी। इस संबंध में डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना करीब 2:30 बजे की है। पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की पूरी राशि और घटना में शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *