हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे में 33 साल बाद रावण दहन का आयोजन होगा। पुरानी अनाज मंडी में मंगलवार शाम 6 बजे 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी और नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा मुख्य अतिथि होंगे। प्रदूषण को देखते हुए इस बार मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले नहीं बनाए गए हैं। आयोजन को लेकर कस्बावासियों में उत्साह है। केवल रावण का जलेगा पुतला कार्यक्रम को लेकर कस्बावासियों में काफी उत्साह है। पुरानी अनाज मंडी में 30 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। इस बार सिर्फ रावण का पुतला जलाया जाएगा। प्रदूषण को देखते हुए मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले नहीं बनाए गए हैं। इस आयोजन से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।

