कनाडा में सड़क हादसे में करनाल के युवक की मौत:ब्रिटिश-कोलंबिया पर रॉन्ग साइड से आई कार ने मारी टक्कर, 3 पंजाबी युवक घायल

कनाडा में सड़क हादसे में करनाल के युवक की मौत:ब्रिटिश-कोलंबिया पर रॉन्ग साइड से आई कार ने मारी टक्कर, 3 पंजाबी युवक घायल

कनाडा के ब्रिटिश-कोलंबिया हाईवे-5 पर हुए एक सड़क हादसे में हरियाणा के करनाल के गांव रत्तक निवासी 24 वर्षीय सिख युवक जसकीरत सिंह की मौत हो गई है। हादसा शनिवार सुबह उस समय हुआ जब नशे में धुत एक कार चालक ने गलत दिशा से आकर जसकीरत की कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीन अन्य पंजाबी युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जसकीरत सिंह के शव की पहचान उसके माता-पिता ने की है। हादसे में तीन अन्य पंजाबी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जसकीरत सिंह के पार्थिव शरीर को भारत में उसके माता-पिता के पास भेजने और घायलों की मदद के लिए दोस्तों और परिजनों ने ‘GoFundMe’ पेज की शुरुआत कर सहायता की अपील की है। वहीं पुलिस ने नशे में धुत ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह 5 बजे हादसा हुआ प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसकीरत सिंह और उसके तीन दोस्त शनिवार सुबह करीब 5 बजे सरे से एडमंटन के लिए रवाना हुए थे। वे सफेद रंग की टोयोटा कार में सवार थे। इसी दौरान हाईवे-5 पर मेरिट के पास काले रंग की टोयोटा टकोमा चला रहे 22 वर्षीय कॉकेशियन ड्राइवर ने गलत दिशा से आकर उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। घर का इकलौता चिराग था जसकीरत मृतक जसकीरत सिंह हरियाणा के करनाल जिले के रत्तक गांव का रहने वाला था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा (चिराग) था और अपने पीछे माता, पिता और एक बहन को छोड़ गया है। जसकीरत के पिता पेशे से किसान हैं। परिजनों के अनुसार, जसकीरत शरणार्थी स्थिति पर कनाडा में था और पिछले हफ्ते ही इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड में उसका केस क्लीयर हुआ था, जिससे उसे जल्द ही पीआर मिलने की उम्मीद थी। दो घायलों की हालत बेहद नाजुक हादसे में घायल हुए 3 पंजाबी नौजवानों में से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें एयरलिफ्ट करके केलोना और कैमलूप्स के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों को एक घायल युवक के शरीर में वेस्ट डिस्पोजल के लिए आर्टिफिशियल बैग लगाना पड़ा है। वहीं, तीसरे घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *