इंग्लैंड के दिग्गज भी नहीं कर पाए ये कारनामा, अब जो रूट के पास कमाल कर दिखाने का मौका

इंग्लैंड के दिग्गज भी नहीं कर पाए ये कारनामा, अब जो रूट के पास कमाल कर दिखाने का मौका

Joe Root: पाकिस्तान ODI ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान की टीम जहां लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगा, वहीं इंग्लैंड जीत से आगाज करना चाहेगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों टीमों की भिड़ंत के बीच सभी की निगाहें इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट पर भी टिकी होंगी, क्योंकि 35 वर्षीय बल्लेबाज अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज करने की दहलीज पर हैं।

बस 97 रन की जरूरत..

दरअसल, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट पाकिस्तान ODI ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में यदि 97 रन बना लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में 8,000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। वैसे भी जो रूट वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इयोन मोर्गन दूसरे नंबर पर हैं। इयोन मोर्गन ने 225 वनडे मैचों की 207 पारियों में कुल 6,957 रन बनाए हैं। इस सूची में स्टार बल्लेबाज जोस बटलर तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 204 वनडे मैचों की 176 पारियों में कुल 5,678 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर इयान बेल हैं, जिन्होंने 161 मैचों की 157 पारियों में कुल 5,416 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी

प्लेयर करियर अवधि मैच पारियां कुल रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
जो रूट 2013-2026 195 184 7903 166* 50.66 87.68 20 48
इयोन मोर्गन 2009-2022 225 207 6957 148 39.75 93.89 13 42
जोस बटलर 2012-2026 204 176 5678 162* 39.15 115.54 11 30
इयान बेल 2004-2015 161 157 5416 141 37.87 77.16 4 35
पॉल कॉलिंगवुड 2001-2011 197 181 5092 120* 35.36 76.98 5 26

जो रूट के वनडे करियर पर एक नजर

जो रूट ने वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 195 मैचों की 184 पारियों में 50.66 की औसत और 87.68 के स्ट्राइक रेट से कुल 7,903 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक वनडे क्रिकेट में 20 शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं। वनडे क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 166 रन है, जो उन्होंने 1 जून 2025 को वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

अगर पाकिस्तान के खिलाफ उनके प्रदर्शन की बात करें, तो जो रूट ने इस टीम के खिलाफ अब तक 17 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 16 पारियों में 52.18 की औसत और 92.16 के स्ट्राइक रेट से कुल 835 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 107 रन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *