पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ से पूर्णाहुति:बलरामपुर में गायत्री परिवार युवाओं और महिलाओं को सामाजिक अभियानों से जोड़ रहा

पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ से पूर्णाहुति:बलरामपुर में गायत्री परिवार युवाओं और महिलाओं को सामाजिक अभियानों से जोड़ रहा

गायत्री शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि के जप, अनुष्ठान और साधना संकल्प की पूर्णाहुति पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और भोजन प्रसाद के साथ हुई। समारोह का शुभारंभ युवा परिजन अजय चौधरी और शक्तिपीठ के परिव्राजक रामकुमार की ओर से संयुक्त रूप से प्रस्तुत वंदना ‘हे जगजननी मातु भगवती’ से हुआ। महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर लोकमंगल की प्रार्थना की। यज्ञ के दौरान मानव जीवन को देवतुल्य बनाने, पृथ्वी पर स्वर्ग जैसा वातावरण बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रणेता पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचार क्रांति अभियान को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ता युवाओं और महिलाओं को नारी सशक्तिकरण, ग्राम प्रबंधन और नशामुक्ति अभियान से जोड़ रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *