ड्यूटी जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर…मौत:इंदौर के तुकोगंज में हादसा; बेटे के साथ एक्टिवा पर जा रही थी, कार चालक की तलाश

ड्यूटी जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर…मौत:इंदौर के तुकोगंज में हादसा; बेटे के साथ एक्टिवा पर जा रही थी, कार चालक की तलाश

इंदौर के तुकोगंज इलाके में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से नगर निगम की सफाईकर्मी ममता (40) की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ एक्टिवा से ड्यूटी पर जा रही थीं। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां ममता ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल पर कार की नंबर प्लेट मिली है, जिसके आधार पर चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। घंटाघर के पास हुआ हादसा तुकोगंज पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हुकुमचंद घंटाघर के पास हुई। ममता पति मुकेश अमरवाड़, निवासी अमरटेकरी, अपने बेटे के साथ एक्टिवा से नगर निगम की ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मां-बेटे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान ममता की मौत हो गई। नंबर प्लेट के आधार पर कार चालक की तलाश हादसे की सूचना मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। घटनास्थल पर कार की नंबर प्लेट छूट गई है। पुलिस इसी के आधार पर कार और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। ममता के परिवार में एक बेटा, एक बेटी और अन्य सदस्य हैं। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *