मानसा में पुलिसकर्मी ने अपने परिवार पर चलाई गोलियां:पत्नी व दोनों बच्चों समेत चारों गंभीर रूप से घायल, मानसा डीसी का गैनमैन है आरोपी

मानसा में पुलिसकर्मी ने अपने परिवार पर चलाई गोलियां:पत्नी व दोनों बच्चों समेत चारों गंभीर रूप से घायल, मानसा डीसी का गैनमैन है आरोपी

मानसा में एक पुलिसकर्मी द्वारा अपने परिवार और दो बच्चों पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिसकर्मी, उसकी पत्नी और दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मानसा के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से दोनों बच्चों को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी का मानसा के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उक्त पुलिसकर्मी मानसा की डिप्टी कमिश्नर के गनमैन के रूप में सेवाएं निभा रहा है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से छुट्टी पर चल रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *