मुरादाबाद में 108 दीपों से हुई मां दुर्गा की पूजा:भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की, रेलवे मनोरंजन सदन में हुआ आयोजन

मुरादाबाद में 108 दीपों से हुई मां दुर्गा की पूजा:भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की, रेलवे मनोरंजन सदन में हुआ आयोजन

मुरादाबाद के रेलवे मनोरंजन सदन में दुर्गा पूजा के तीसरे दिन महा अष्टमी और नवमी की संधि बेला पर विशेष पूजा हुई। सर्वजनीन बंगाली एसोसिएशन ने मां शक्ति की यह पूजा आयोजित की। इस दौरान 108 दीपक जलाए गए और 108 कमल के फूल चढ़ाकर विधि-विधान से संधि पूजा संपन्न हुई। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। संधि पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है, जिसमें मां दुर्गा के शक्ति स्वरूप की आराधना की जाती है। पूजन के बाद भक्तों ने मां दुर्गा को पुष्पांजलि दी और भोग लगाया। बाद में यह भोग भंडारे के रूप में बांटा गया। शाम को मां दुर्गा की संध्या आरती हुई, जिसके बाद पारंपरिक धुनुची नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *