गाजियाबाद में पुलिस ने घर-घर जाकर सुनीं महिलाओं की समस्याएं:पुलिस आयुक्त ने कहा- शिकायतों पर होगी कार्रवाई

गाजियाबाद में पुलिस ने घर-घर जाकर सुनीं महिलाओं की समस्याएं:पुलिस आयुक्त ने कहा- शिकायतों पर होगी कार्रवाई

मिशन शक्ति 6.0 के तहत शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन सोमवार को गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने ‘आपकी पुलिस आपके दरवाजे पर’ अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने झुग्गी-झोपड़ियों और रिहायशी इलाकों में जाकर महिलाओं, लड़कियों और स्थानीय लोगों से बात की। उनकी समस्याएं, शिकायतें व सुझाव पूछे। इस अभियान का मकसद पुलिस को आम लोगों के करीब लाना है, ताकि उन्हें अपनी समस्याएं बताने के लिए बार-बार थाने न जाना पड़े। खासकर उन महिलाओं और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना था, जो थाने नहीं पहुंच पाते या अपनी परेशानी बताने में झिझकते हैं। पुलिस आयुक्त ने कविनगर थाना क्षेत्र के लोहामंडी इलाके में अधिकारियों के साथ लोगों से बातचीत की। उन्होंने समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं और बच्चों में उत्साह दिखा। पुलिस ने कहा कि किसी भी परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा भी दिया। अभियान के बाद पुलिस आयुक्त ने कविनगर थाने में बने मिशन शक्ति केंद्र की जांच की। उन्होंने मिली शिकायतों को जल्दी निपटाने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा मामलों को प्राथमिकता देने को भी कहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *