किराना दुकान की आड़ में विदेशी शराब बेचते दुकानदार गिरफ्तार:9 बोतल शराब जब्त, शेखपुरा में काफी दिनों से कर रहा था कारोबार

किराना दुकान की आड़ में विदेशी शराब बेचते दुकानदार गिरफ्तार:9 बोतल शराब जब्त, शेखपुरा में काफी दिनों से कर रहा था कारोबार

शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में विदेशी शराब बेचने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के टोटिया पहाड़ के पास की गई। पुलिस ने उसके पास से विदेशी शराब की 9 बोतलें जब्त की हैं। 750 और 375 एमएल की बोतलें जब्त गिरफ्तार दुकानदार की पहचान कारे गांव निवासी अनिल यादव के बेटे पीयूष कुमार के रूप में हुई है। जब्त शराब में 750 एमएल की 5 बोतलें और 375 एमएल की 4 बोतलें शामिल हैं। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद थाना के एएसआई दिनेश कुमार ने किया। पहले भी पुलिस को चकमा दे चुका था उत्पाद थाना अध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि पीयूष किराना दुकान की आड़ में शराब बेच रहा है। पुलिस के मुताबिक, वह पहले भी पुलिस को चकमा दे चुका था। मामले में उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में विदेशी शराब बेचने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के टोटिया पहाड़ के पास की गई। पुलिस ने उसके पास से विदेशी शराब की 9 बोतलें जब्त की हैं। 750 और 375 एमएल की बोतलें जब्त गिरफ्तार दुकानदार की पहचान कारे गांव निवासी अनिल यादव के बेटे पीयूष कुमार के रूप में हुई है। जब्त शराब में 750 एमएल की 5 बोतलें और 375 एमएल की 4 बोतलें शामिल हैं। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद थाना के एएसआई दिनेश कुमार ने किया। पहले भी पुलिस को चकमा दे चुका था उत्पाद थाना अध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि पीयूष किराना दुकान की आड़ में शराब बेच रहा है। पुलिस के मुताबिक, वह पहले भी पुलिस को चकमा दे चुका था। मामले में उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *