दरभंगा- पत्नी संग मां श्यामा माई मंदिर पहुंचे डीएम:महानवमी पर बच्चियों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद; गिफ्ट के साथ चॉकलेट भी बांटे

दरभंगा- पत्नी संग मां श्यामा माई मंदिर पहुंचे डीएम:महानवमी पर बच्चियों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद; गिफ्ट के साथ चॉकलेट भी बांटे

दरभंगा:- महानवमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सोमवार को एक ओर वृहद आश्रय गृह स्थित बालिका गृह पहुंचकर बच्चियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं, तो दूसरी ओर सपरिवार मां श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान डीएम ने बालिकाओं और छोटी कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उनके इस स्नेहपूर्ण व्यवहार की लोगों ने सराहना की। बालिका गृह में बच्चियों के साथ मनाई महानवमी महानवमी के अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार स्थानीय वृहद आश्रय गृह स्थित बालिका गृह पहुंचे। यहां आवासित बच्चियों ने चंदन लगाकर और पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। कन्या पूजन की परंपरा निभाते हुए डीएम ने सभी बालिकाओं के चरण स्पर्श कर उन्हें प्रणाम किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बच्चियों के बीच उपहार और चॉकलेट भी वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने बालिकाओं के साथ बैठकर आत्मीय संवाद किया और उनके पठन-पाठन तथा दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। त्योहार की खुशियों को साझा करने के लिए बालिका गृह में विशेष भोज का आयोजन किया गया। डीएम ने स्वयं भी बच्चियों के साथ बैठकर भोजन किया। व्यवस्थाओं का लिया जायजा भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने बालिका गृह की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आवासित बालिकाओं को बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम के अपने बीच पहुंचने और उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार से बालिकाएं काफी प्रसन्न और उत्साहित नजर आईं। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन, डीसीएम रवि रंजन, अधीक्षिका कंचन झा सहित बालिका गृह के अन्य कर्मी उपस्थित थे। सपरिवार मां श्यामा माई मंदिर में की पूजा-अर्चना महानवमी के अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सपरिवार ऐतिहासिक मां श्यामा माई मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने मां भगवती के चरणों में नमन कर संपूर्ण दरभंगा जिले के नागरिकों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, आपसी भाईचारे और निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। डीएम और उनके परिवार के सदस्यों ने छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर आसन पर बैठाया और अपने हाथों से श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। श्रद्धालुओं से गुलजार रहा मंदिर परिसर महानवमी के अवसर पर मां श्यामा माई मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मां के जयकारों और मंत्रोच्चारण से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महानवमी के अवसर पर बालिका गृह में बच्चियों के साथ खुशियां साझा करने और मंदिर में कन्या पूजन के माध्यम से जिलाधिकारी ने नारी सम्मान, स्नेह और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। दरभंगा:- महानवमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सोमवार को एक ओर वृहद आश्रय गृह स्थित बालिका गृह पहुंचकर बच्चियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं, तो दूसरी ओर सपरिवार मां श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान डीएम ने बालिकाओं और छोटी कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उनके इस स्नेहपूर्ण व्यवहार की लोगों ने सराहना की। बालिका गृह में बच्चियों के साथ मनाई महानवमी महानवमी के अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार स्थानीय वृहद आश्रय गृह स्थित बालिका गृह पहुंचे। यहां आवासित बच्चियों ने चंदन लगाकर और पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। कन्या पूजन की परंपरा निभाते हुए डीएम ने सभी बालिकाओं के चरण स्पर्श कर उन्हें प्रणाम किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बच्चियों के बीच उपहार और चॉकलेट भी वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने बालिकाओं के साथ बैठकर आत्मीय संवाद किया और उनके पठन-पाठन तथा दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। त्योहार की खुशियों को साझा करने के लिए बालिका गृह में विशेष भोज का आयोजन किया गया। डीएम ने स्वयं भी बच्चियों के साथ बैठकर भोजन किया। व्यवस्थाओं का लिया जायजा भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने बालिका गृह की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आवासित बालिकाओं को बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम के अपने बीच पहुंचने और उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार से बालिकाएं काफी प्रसन्न और उत्साहित नजर आईं। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन, डीसीएम रवि रंजन, अधीक्षिका कंचन झा सहित बालिका गृह के अन्य कर्मी उपस्थित थे। सपरिवार मां श्यामा माई मंदिर में की पूजा-अर्चना महानवमी के अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सपरिवार ऐतिहासिक मां श्यामा माई मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने मां भगवती के चरणों में नमन कर संपूर्ण दरभंगा जिले के नागरिकों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, आपसी भाईचारे और निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। डीएम और उनके परिवार के सदस्यों ने छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर आसन पर बैठाया और अपने हाथों से श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। श्रद्धालुओं से गुलजार रहा मंदिर परिसर महानवमी के अवसर पर मां श्यामा माई मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मां के जयकारों और मंत्रोच्चारण से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महानवमी के अवसर पर बालिका गृह में बच्चियों के साथ खुशियां साझा करने और मंदिर में कन्या पूजन के माध्यम से जिलाधिकारी ने नारी सम्मान, स्नेह और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *