बंद मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक:ललितपुर में फायर ब्रिगेड ने बुझाई, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

बंद मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक:ललितपुर में फायर ब्रिगेड ने बुझाई, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

ललितपुर के महावीरपुरा मोहल्ले में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक बंद मकान में आग लग गई। घर से धुआं निकलता देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर आग बुझाई। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
यह मकान राजकीय बालिका विद्यालय के पास नीरज शुक्ला का है, जो शहर से बाहर गए हुए हैं। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी के मौजूद न होने के कारण नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *