बक्सर में थाने के पास युवक का शव मिला:पहचान नहीं हो सकी, शरीर पर चोटे के निशान नहीं, नशे के ओवरडोज की जांच जारी

बक्सर में थाने के पास युवक का शव मिला:पहचान नहीं हो सकी, शरीर पर चोटे के निशान नहीं, नशे के ओवरडोज की जांच जारी

बक्सर में नया भोजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को NH-922 के किनारे एक युवक का शव मिला। थाना के पास शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने और मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है। सुबह नशे की हालत में दिखा था युवक स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक को सोमवार सुबह इसी इलाके में नशे की हालत में देखा गया था। शुरुआती जानकारी में उसके शरीर पर कोई ताजा जख्म नहीं मिला है। ऐसे में नशे के ओवरडोज से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी। बक्सर में नया भोजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को NH-922 के किनारे एक युवक का शव मिला। थाना के पास शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने और मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है। सुबह नशे की हालत में दिखा था युवक स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक को सोमवार सुबह इसी इलाके में नशे की हालत में देखा गया था। शुरुआती जानकारी में उसके शरीर पर कोई ताजा जख्म नहीं मिला है। ऐसे में नशे के ओवरडोज से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *