Hindustan Zinc का Q2 शुद्ध लाभ 142 प्रतिशत उछला, 6412 करोड़ रुपये पहुंचा

Hindustan Zinc का Q2 शुद्ध लाभ 142 प्रतिशत उछला, 6412 करोड़ रुपये पहुंचा

वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 142 प्रतिशत बढ़कर 6,412 करोड़ रुपये हो गया। धातुओं की ऊंची कीमतों, उत्पादन में वृद्धि और डॉलर के मजबूत होने से कंपनी के लाभ में बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,649 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

हिंदुस्तान जिंक ने सोमवार को बीएसई को दी गई सूचना में बताया कि कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 76.5 प्रतिशत बढ़कर 15,093 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान अवधि में 8,549 करोड़ रुपये थी। हिंदुस्तान जिंक की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 108 प्रतिशत बढ़कर 9,285 करोड़ रुपये रही। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमरेंदु प्रकाश ने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण दौर में हिंदुस्तान जिंक का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

खनित धातु और परिष्कृत धातु के उत्पादन में रिकॉर्ड प्रदर्शन हमारे परिचालन, परिसंपत्तियों और कर्मचारियों की मजबूती को दर्शाता है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *