Dushyant Gautam ने संभाला Sikkim के नए Governor का पद, Gangtok में ली शपथ

Dushyant Gautam ने संभाला Sikkim के नए Governor का पद, Gangtok में ली शपथ

दुष्यंत कुमार गौतम ने सोमवार को सिक्किम के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने ओम प्रकाश माथुर का स्थान लिया है। सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. मोहम्मद मुश्ताक ने यहां लोक भवन में आयोजित समारोह में गौतम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, मंत्रिपरिषद के सदस्य, न्यायाधीश, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इससे पहले, मुख्य सचिव आर. तेलांग ने राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति आदेश पढ़कर सुनाया। गौतम ने बाद में औपचारिक रूप से राज्य के संवैधानिक प्रमुख का कार्यभार संभाला।

समारोह के बाद मुख्यमंत्री तमांग ने पारंपरिक ‘खादा’ (स्कार्फ) भेंट कर नए राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने गौतम का विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्यों, न्यायाधीशों, विधायकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से परिचय कराया। इसके बाद सिक्किम सशस्त्र पुलिस ने गौतम को औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर को गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया था। माथुर ने 31 जुलाई 2024 को पदभार संभाला था और वह राज्य के 18वें राज्यपाल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *